कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

kanpur dehat breaking : बहन के हत्यारे भाई को मूसानगर पुलिस ने दबोचा

32 वर्षीय रेशमा के सिर पर घातक चोट पहुंचाकर की गई थी हत्या।

कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मूसानगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अपनी ही बहन की हत्या करने के मामले में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पारिवारिक विवाद में हुई इस हत्या ने फत्तेपुर कस्बे में सनसनी फैला दी थी। प्रभारी निरीक्षक रीना गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर बिबियापुर मोड़ के पास से आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा।

सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट

फत्तेपुर कस्बे में रहने वाली रेशमा (32 वर्ष) के साथ उसके ही भाइयों और अन्य परिजनों ने बेरहमी से मारपीट की थी। इस हमले में रेशमा के सिर पर गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। वादिनी की तहरीर पर पुलिस ने धारा 191(2) और 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मामले में मुइनुद्दीन उर्फ बड़े, उसकी पत्नी शाजदा, भाई नियाजुद्दीन और कुछ अज्ञात लोगों को नामजद किया गया था।

मुखबिर की सूचना पर बिबियापुर मोड़ से गिरफ्तारी

हत्या की घटना के बाद से ही आरोपी पुलिस से बच रहे थे। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी मुइनुद्दीन कहीं भागने की फिराक में बिबियापुर मोड़ पर खड़ा है। बिना देरी किए मूसानगर पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी और मुइनुद्दीन को धर दबोचा। पुलिस अब इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार अभियुक्त को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

ये भी पढ़े-  भोगनीपुर में सीडीओ विधान जायसवाल ने सुनीं 77 शिकायतें,05 का निस्तारण

 

 

Related Articles

AD
Back to top button