जालौनउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जनपद जालौन को जल संचयन जन भागीदारी में उत्कर्ष कार्य हेतु महामहिम राष्ट्रपति द्वारा दिया जाएगा अवार्ड

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में जल संरक्षण में बना राष्ट्रीय उदाहरण

Story Highlights
  • सम्मान न केवल जनपद बल्कि पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए गर्व की बात है

जालौन: जनपद के लिए यह गर्व का क्षण है कि जल संचयन जन भागीदारी में उत्कृष्ट कार्यों के लिए जनपद को भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के राष्ट्रीय जल मिशन द्वारा जल संचय जन भागीदारी 1.0 अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

यह राष्ट्रीय सम्मान महामहिम राष्ट्रपति जी द्वारा 18 नवम्बर 2025 को प्रातः 10 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा।

राष्ट्रीय जल मिशन के पत्र के अनुसार, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में जनपद में जल संरक्षण जन भागीदारी एवं सामुदायिक सहभागिता के अभिनव प्रयासों ने जल सुरक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। सामूहिक प्रयासों से जनपद में जल संरचना निर्माण, पुनर्भरण कार्य एवं जन-जागरूकता की उल्लेखनीय पहलें की गईं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

Related Articles

AD
Back to top button