KANPUR DEHAT NEWS: रूरा में युवक के साथ टप्पेबाजी, शादी के लिए निकाले गए 18000 रुपए बैग से गायब
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ टप्पेबाजी की घटना सामने आई है।अकबरपुर रोड स्थित बड़ौदा पूर्वी ग्रामीण बैंक से शादी के लिए निकाले गए 18000 रुपए एक युवक के बैग से गायब हो गए।युवक ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।शिवली रोड गुटैहा निवासी सचिन राजपूत ने पुलिस को बताया कि 15 अप्रैल को दोपहर करीब 11.45 बजे वह अपने चाचा की शादी के लिए 18000 रूपये निकालने बैंक आया था।
पैसे निकालने के बाद उसने अपने पिट्ठू बैग की जेब में रख लिया था।कुछ देर बाद जब वह उसी जेब में अपना एटीएम रखने लगा तो उसने देखा कि बैग की जेब की चेन खुली हुई थी और उसमें रखे 18000 रुपए गायब थे।सचिन ने इसकी सूचना तुरंत बैंक प्रबंधक को दी।बैंक प्रबंधक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।बैंक व आसपास की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।जल्द घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़े- मिशन शक्ति-5 का बड़ा असर: रूरा पुलिस ने हत्यारे को दिलाई उम्रकैद की सजा



