कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: प्रतिभा शुक्ला ने किसानों से किया संवाद, बजट और नई योजनाओं की दी जानकारी

विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत ग्रामीण मजदूरों को मिलेगी 125 दिन के रोजगार की गारंटी

कानपुर देहात। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को केंद्रीय बजट 2026-27 एवं ‘विकसित भारत जी राम जी किसान संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक प्रतिभा शुक्ला ने किया। आयोजन में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में किसान, महिलाएं और ग्रामीणजन शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला तथा ग्रामीणों ने योजनाओं के प्रति अपनी जिज्ञासाएं भी व्यक्त कीं।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां उपस्थित लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के निर्देश पर अधिकारियों ने पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी दी और आवश्यक प्रपत्रों की कार्यवाही भी पूरी कराई। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा नौनिहाल शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया। लाभार्थियों ने सरकार की योजनाओं को उपयोगी बताते हुए आभार भी व्यक्त किया।

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता किसानों का सर्वांगीण हित है। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं गरीब वर्ग के कल्याण के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और बाजार व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। साथ ही कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार के समन्वित प्रयासों से गांवों के सतत विकास के लिए ‘विकसित भारत जी राम जी योजना’ लागू की गई है। योजना के अंतर्गत ग्रामीण मजदूरों को 125 दिन के रोजगार की गारंटी दी गई है तथा मजदूरी का भुगतान एक सप्ताह के भीतर सीधे उनके खातों में किए जाने का प्रावधान है। ग्राम सभाओं में पक्की सड़क, बारातघर, पक्का नाला, शवदाह गृह समेत अन्य आधारभूत सुविधाओं के निर्माण का कार्य भी इसी योजना के तहत किया जाएगा।

इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसान हितों के प्रति पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी एवं महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ सीधे पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।

इस दौरान अनिल शुक्ला वारसी, राजेन्द्र सिंह चौहान, मदन पांडेय, रामजी गुप्ता, रविशशि द्विवेदी, रविन्द्र अवस्थी, दिनेश पालीवाल, विश्राम सिंह, बउवा पांडेय, संजय सिंह चंदेल, हरिओम द्विवेदी, महेश राजावत, रामसिंह यादव, गुड्डू मिश्रा, सुमित कुमार पांडेय, अंशु तिवारी, संजय पांडेय, धर्मेंद्र कुशवाहा, वतन अग्निहोत्री, संजय पाल, अखिलेश राठौर, कप्तान नायक, हरनाम सिंह, राजबाबू अग्निहोत्री, विपिन शर्मा, शिवा पांडेय, अंकित परमार, सागर पांडेय, शेखर तिवारी, आलोक कुशवाहा, जहाँगीर नाथ, बउवन द्विवेदी, भानु द्विवेदी, कमल शुक्ला, जीएस त्रिपाठी, धीरज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़े- बुद्ध कथा में पहुंचे सपा नेता नरेंद्र पाल सिंह मनु, बोले- बाबा साहब के संविधान को बचाने के लिए एकजुट हों लोग

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button