उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक श्रद्धा ने पुलिस लाइन में पूरे विधि-विधान से किया होलिका दहन

एसपी ने अधिकारी/कर्मचारियों संग होली खेलकर दी  शुभकामनाएं।

कानपुर देहात। आज पुलिस लाइन परिसर में होली पर्व के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने पूर्ण विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन किया।

होलिका दहन कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया ने जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं सुरक्षा की कामना की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को होली पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु सजग एवं कर्तव्यनिष्ठ रहने के निर्देश दिये। महोदया ने कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सद्भाव का प्रतीक पर्व है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए यह सुनिश्चित करें कि जनपद में कहीं भी कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित न हो। त्योहार के दौरान सतत गश्त, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी एवं किसी भी प्रकार की अफवाह पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

होलिका दहन के उपरांत वातावरण पूरी तरह रंगोत्सव के रंग में सराबोर हो गया। पुलिस अधीक्षक महोदया ने वहां उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को गुलाल लगाकर होली खेली। महोदया ने अत्यंत आत्मीयता के साथ प्रत्येक कर्मचारी से भेंट की और उन्हें होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पुलिस लाइन का माहौल सौहार्द और आपसी भाईचारे के रंगों से भर गया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। जनपद पुलिस समस्त नागरिकों से अपील करती है कि होली का पर्व शांति, सौहार्द एवं आपसी सम्मान के साथ मनाएं तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल 112 अथवा निकटतम थाना से संपर्क करें।

Related Articles

AD
Back to top button