कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात: कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा पर शिक्षकों ने जताया हर्ष
कानपुर देहात। शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा की घोषणा होने पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने हर्ष जताया है।

कानपुर देहात: जनपद में कार्यरत संगठन के प्रदेश महामंत्री प्रदीप कुमार तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ लंबे समय से शिक्षकों के लिए कैसे चिकित्सा की मांग कर रहा था जिसके लिए प्रदेश नेतृत्व लगातार माननीय मुख्यमंत्री जी के संपर्क में था।
बीते गुरुवार को जारी कैबिनेट नोट के साथ प्रदेश भर केशिक्षकों में हर्ष की लहर है। जिला अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि शिक्षकों और शिक्षेत्तर कर्मचारियों के लिए के लिए गंभीर बीमारी की दशा में त्वरित उपचार के लिए निशुल्क चिकित्सा अत्यंत लाभकारी साबित होगी। प्रदेश सरकार के निर्णय से लाखों परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
जिला संगठन मंत्री अनंत त्रिवेदी ने बताया कि कैशलेस चिकित्सा के लाभ से जनपद के लगभग 4,553 बेसिक शिक्षक, 813 माध्यमिक शिक्षक, 1770 शिक्षामित्र, 197 अनुदेशक, 20 केजीबीवी शिक्षक, 2526 रसोइया लाभान्वित होंगे। सरकार के इस निर्णय से सभी आभारी हैं। जिले में आयुष्मान योजना से आच्छादित अस्पतालों की एक लंबी श्रृंखला भी उपलब्ध है।



