कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: बरौर में पतंग उड़ाते समय छत से गिरकर किशोर घायल,भेजा गया अस्पताल

घायल किशोर की पहचान रामलखन के 10 वर्षीय पुत्र अंश के रूप में हुई है।

कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के बरौर कस्बे में गुरुवार को पतंग उड़ाते समय एक किशोर छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल किशोर की पहचान रामलखन के 10 वर्षीय पुत्र अंश के रूप में हुई है।बरौर कस्बा निवासी रामलखन ने बताया कि गुरुवार को उनका पुत्र अंश छत पर पतंग उड़ा रहा था।इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह छत से नीचे गिर पड़ा।हादसे में अंश गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने आनन फानन में उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक ने अंश का उपचार किया।

ये भी पढ़े- चयनित विद्यालयों में लर्निंग बाय डूइंग हुआ अनिवार्य, कक्षा 6 से 8 तक हर सप्ताह प्रैक्टिकल गतिविधियों के निर्देश

Related Articles

AD
Back to top button