कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम: 06 फरवरी 2026 तक दावे व आपत्तियाँ आमंत्रित

नाम, पता, आयु और फोटो जैसी त्रुटियों को सुधारने का सुनहरा अवसर।

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह के मार्गदर्शन में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) / उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार ने जानकारी दी कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर जनपद की समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 06 फरवरी 2026 तक पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने, स्थानांतरण अथवा विलोपन हेतु दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त करने की अंतिम तिथि निर्धारित है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु पूर्ण कर चुके समस्त पात्र नागरिक, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे अपना नाम अनिवार्य रूप से जुड़वाएं। साथ ही जिन मतदाताओं के नाम, पता, आयु, फोटो आदि में किसी प्रकार की त्रुटि है, वे निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर संशोधन करा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक, स्थानांतरित अथवा दोहरे नामों की प्रविष्टियों को हटाने हेतु संबंधित व्यक्ति अथवा परिवारजन द्वारा आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।

जिला प्रशासन द्वारा जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की जाती है कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने हेतु इस अवसर का लाभ उठाएं तथा निर्धारित तिथि के भीतर अपने मतदाता विवरण का सत्यापन कर आवश्यक दावे/आपत्तियाँ अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन की आधारशिला है।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक

Related Articles

AD
Back to top button