फतेहपुर

LIVE Fatehpur Panchayat Election Voting : सुबह 11 बजे तक हुआ 24 फीसद मतदान, यहां जानें पल-पल की अपडेट

Fatehpur UP Panchayat Election Voting मतदाता का मिजाज फिलहाल किसी के समझ से परे हैं लेकिन एक बात तय है कि गांव-गांव सीट जीतने की लगी प्रतिष्ठा के बीच वोटरों का बूथ के अंदर तक पहुंचना तय माना जा रहा है।

फतेहपुर, अमन यात्रा। Fatehpur UP Panchayat Election Voting जिले में प्रधान पद की 833, जिला पंचायत सदस्य की 46 सीटों समेत बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के कुल मिलाकर 18,019 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनकी किस्मत का फैसला आज 18.72 लाख वोटर भाग्य विधाता बनकर करेंगे।

सुबह सात बजे से शुरू होने वाली वोटिंग के लिए प्रत्याशी अपने बूथ एजेंट पहले ही तय कर चुके हैं, सुबह पहर इन्हें एजेंट बनाने की औपचारिकता पूरी करने के साथ ही वोटिंग शुरू हो जाएगी। भले ही वोटिंग में कोरोना संक्रमण का साया है, लेकिन वोट कम पड़ेगा इसके आसार नहीं है। हर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करे इसके लिए गांव गांव प्रत्याशियों और उनके एजेंटों ने घर-घर मतदाता पर्ची पहुंचा दी गई थी, ताकि वोटर सुबह से ही बूथ पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

Panchayat Election Voting LIVE

  • हुसेनगंज थाने के चौहट्टा बूथ में सुबह ही बवाल हो गया। नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर गड़बड़ी का आरोप लगाकर मतदान करने से इंकार कर दिया। डीएम अपूर्वा दुबे और एसपी सतपाल अंतिल बूथ के समझाने पर डेढ़ घंटे देरी से यहां मतदान शुरू हुआ, डीएम-एसपी पहुंचने पर मात्र दो लोगों ने वोट डाला अब भी ग्रामीणों की मान मनौव्व्ल चल रही है।
  • इसमें सबसे ज्यादा भिटौरा ब्लाक में 13 फीसद और सबसे कम हसवा ब्लाक में सात फीसद मतदान हुआ। इसके अलावा तेलियानी, असोथर, ऐरायां, धाता और विजयीपुर में 10-10, मलवा देवमयी, खजुहा और हथगाम में 12-, अमौली में 11, बहुआ में 09.5 फीसद मतदान हुआ।
  • सुबह करीब 09:45 बजे वोटिंग में प्रत्याशी के चुनाव चिन्ह पर वोट डालने का दबाव बनाने का आरोप अल्लीपुर बूथ के कर्मिकों पर लगा है। जिसकों लेकर बूथ में हंगामा हुआ। एक महिला का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन भी सतर्क हो गया है।

199 सेक्टर में बंटा जिला, लगी पुलिस की अभेद्य सुरक्षा: मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले को 31 जोन और 199 सेंटरों में बांटते हुए अभेद्य सुरक्षा घेरा बनाया गया। पहला सुरक्षा घेरा बूथ पर बनाया गया, जिसमें हर संवेदनशील, अति संवेदनशील और अति संवेदनशील प्लस बूथों का कवर कर यहां पर सशस्त्र पुलिस बल लगाया गया। दूसरा सुरक्षा घेरा क्लस्टर मोबाइल के टीम में काम करेगा, जो अपने क्लस्टर क्षेत्र के किसी भी बूथ में बवाल होने की दशा में 12 मिनट के अंदर पहुंच जाएगा। तीसरा सुरक्षा घेरा सड़क पर भ्रमणशील रहेगा। एसपी के अनुसार चुनाव में तीन कंपनी पीएसी बल लगाया गया, जो सिर्फ अति संवेदनशील प्लस बूथों पर रहेगा।

fatehpur 2

सिपाही ने मतदाता के सिर पर मारा डंडा:  विजयीपुर ब्लाक के अंजना भैरो मतदान केंद्र पर चुनाव ड्यूटी में तैनात सिपाही ने एक मतदाता के सिर पर डंडा मार दिया। घटना के बाद से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना उस समय हुई जब गांव के रहने वाले आशीष मिश्र अपनी बीमार मां को सहारा देकर बूथ तक ले जा रहे थे। ड्यूटी में तैनात सिपाही ने युवक को रोकते हुए मां को अकेले बूथ के अंदर जाने के लिए कह दिया। बताते हैं आशीष ने मोबाइल निकालकर सिपाही की बदसलूकी का वीडियो बनाना चाहा तो सिपाही ने मोबाइल छीनते हुए युवक के सिर पर डंडा मार दिया। चोट लगते ही उक्त युवक वहीं गिर पड़ा। घायल युवक व उसकी मां बिना वोट डाले ही लौट आए। घटना की शिकायत ग्रामीणों ने आला-अधिकारियों से की है।

बूथ कार्मिकों की सुरक्षा

  •  हर कार्मिक को फेस शील्ड दी गयी वह उसे लगाएगा।
  •  ग्लब्स पहनना और मास्क लगाना अनिवार्य।
  •  हैंडवॉश और सैनिटाइर का बार-बार करें प्रयोग।

नोट: यह सामग्री बूथ पीठासीन के पास उपलब्ध है।

मतदाताओं की सुरक्षा का इंतजाम

  • मतदाता बूथ पर मतदान के लिए मास्क में जाएं।
  •  हर बूथ पर काले-लाल गोले बने हैं उसी में खड़े हो।
  •  बूथ के अंदर जाते समय तापमान की जांच कराएं।
  •  अगर आप कोविड पॉजिटिव हैं तो किट पहनकर वोट डालें।

जिले में सीटें और स्थिति के साथ मैदान में प्रत्याशी

पदनिर्विरोधचुनाव सीटप्रत्याशी
प्रधानएक8337622
डीडीसीशून्य46833
बीडीसी2211135913
सदस्य ग्राम510018303651

 

नोट: ग्राम प्रधान सदस्य के 3624 पद रिक्त हैं।

मतदाताओं की संख्या पर एक नजर

ब्लाक का नाममतदाता संख्या
खजुहा156708
108371

 

मलवां 172029
अमौली133020
असोथर126975
तेलियानी116330
बहुआ134217
भिटौरा169546
 हसवा162221
हथगाम156202
 धाता 147491
aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button