जालौनउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मछली पकड़ने आये दो युवक पहूज नदी में डूबे

मध्य प्रदेश से 9 लोग उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे गांव में मछली पकड़ने आए। जिसमें दो युवक नदी में डूब गए। उनको ढूंढने के लिए गोताखोर प्रयास कर रहे हैं। खबर की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

Story Highlights
  • दो युवक नदी में डूब गए। उनको ढूंढने के लिए गोताखोर प्रयास कर रहे हैं। खबर की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

माधौगढ़, अमन यात्रा ।  मध्य प्रदेश से 9 लोग उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे गांव में मछली पकड़ने आए। जिसमें दो युवक नदी में डूब गए। उनको ढूंढने के लिए गोताखोर प्रयास कर रहे हैं। खबर की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। ह्रदय विदारक! घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। गांव के सैकड़ों ग्रामीण नदी के किनारे पहुंच गए हैं। डूबने वाले दोनों युवक मध्य प्रदेश के खितौली गांव के रहने वाले हैं।

मछली का शिकार करते समय हुआ हादसा
माधौगढ़। कोतवाली के अंतर्गत महोई गांव के पास पहूज नदी में सीमा से सटे मप्र मिहोना के खितौली गांव से गोलू पुत्र ठाकुरदास,धीरू पुत्र जय श्रीराम, बृजेश पुत्र धर्मपाल,सरमन पुत्र बृजलाल बाल्मीकि, राजकुमार पुत्र अज्ञात, सुमित पुत्र मनीराम, सूरज पुत्र राजेश व ओमप्रकाश पुत्र श्रीराम सभी पहूज नदी में मछली पकड़ने आये थे। किसी को गहराई का एहसास नहीं होने के कारण सभी नदी में अंदर तक चले गए। इसी बीच गोलू(17) और धीरू (18) दोनो गहराई व पानी के बहाव में फंस गए। दोनों युवक डूब गए,जब तक साथियों को एहसास हुआ,दोनों युवकों का कुछ पता नहीं चला। साथियों ने स्थानीय प्रशासन और महोई के ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई और बंगरा चौकी व माधौगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

गोताखोरों की ली जा रही मदद
माधौगढ़। डूबने वाले युवकों की खोज में स्थानीय तैराकों और गोताखोरों की मदद ली जा रही है। फिलहाल घटना के बाद लगातार खोजबीन जारी है लेकिन अभी तक डूबे युवकों को नहीं ढूंढा जा सका है। प्रशासन हरसंभव प्रयास में जुटा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button