कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कैंटर रुकवाकर टक्कर का झूठा आरोप, तमंचे के बल पर 18 हजार की जबरन वसूली: मंगलपुर पुलिस ने झींझक के शातिर शिवम को दबोचा

कार खराब होने पर फंसा गिरोह, खम्हैला मोड़ से पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर पुत्ती, तीन साथियों की तलाश में जुटी पुलिस

कानपुर देहात। जनपद में हाईवे व संपर्क मार्गों पर आपराधिक वारदातों की रोकथाम तथा अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। mangalpur police arrested accused shivam के तहत पुलिस टीम ने वाहन चालकों को डरा-धमकाकर और जान से मारने का भय दिखाकर जबरन वसूली करने वाले गिरोह के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और पुलिस अब उसके फरार साथियों की तलाश कर रही है।

टक्कर मारने का झूठा आरोप लगाकर तमंचे के बल पर लूटे थे रुपये

जनपद मुरादाबाद के थाना कुंदरकी अंतर्गत ग्राम चकफाजलपुर निवासी जिलानी पुत्र हासिम अली ने 18 अक्टूबर 2026 को थाना मंगलपुर में लिखित तहरीर दी थी। वादी के अनुसार 17 अक्टूबर की रात वह अपने पिता के साथ आयशर कैंटर गाड़ी लेकर रसूलाबाद से सिकंदरा की ओर जा रहे थे। जब वे थाना मंगलपुर क्षेत्र में भारत पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी एक होंडा अमेज कार में सवार चार युवकों ने ओवरटेक कर कैंटर के आगे अपनी कार अड़ा दी। कार सवारों ने जबरन आरोप लगाया कि कैंटर ने उनकी गाड़ी में टक्कर मारी है। इसके बाद उन्होंने गाली-गलौज और मारपीट करते हुए तमंचे के बल पर वादी से 1000 रुपये और उसके पिता से 2000 रुपये नकद छीन लिए। इसके बाद हत्या की धमकी देकर वादी के परिचित से ऑनलाइन माध्यम से बताए गए नंबर पर 15,000 रुपये ट्रांसफर करा लिए और कुल 18,000 रुपये की जबरन वसूली कर फरार हो गए। तहरीर पर पुलिस ने धारा 126(2), 352, 308(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया था।

कार खराब होने के बाद घर लौटते वक्त दबोचा गया अभियुक्त

मामले की जांच में जुटी मंगलपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी करते हुए 19 अक्टूबर 2026 को वांछित अभियुक्त शिवम सिंह गौर उर्फ पुत्ती पुत्र अमर सिंह गौर उर्फ मुन्ना (उम्र 22 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 17, शंकरगंज झींझक को ग्राम सिड़मरा की तरफ खम्हैला मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में खुली वसूली की पूरी साजिश

पूछताछ के दौरान अभियुक्त शिवम ने बताया कि वारदात वाली रात वह अपने भाई सत्यम, साथी अमित पाल उर्फ अनुज निवासी पट्टी किशौरा और उसके एक अन्य दोस्त के साथ होंडा अमेज कार में निकला था। सभी ने सड़क पर जा रहे वाहनों को रोककर एक्सीडेंट का बहाना बनाकर अवैध वसूली की योजना बनाई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद जब वे रूरा की ओर भाग रहे थे, तभी उनकी कार खराब हो गई। रात होने के कारण कार वहीं छोड़कर बाकी साथी निकल गए। शिवम जब शाम को खराब कार देखने के बाद घर लौट रहा था, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

अभियुक्त पर पहले से दर्ज हैं संगीन मुकदमे पकड़े गए अभियुक्त

शिवम सिंह गौर उर्फ पुत्ती के खिलाफ थाना मंगलपुर में पहले से लूट, चोरी, जानलेवा हमला, एससी/एसटी एक्ट समेत आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। mangalpur police arrested accused shivam की इस कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है, जबकि अमित पाल, सत्यम और अज्ञात साथी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मिलन सिरोही, सिपाही अभय प्रताप और सिपाही आकाश कुमार शामिल रहे।


ये भी पढ़े-  मारपीट में बुजुर्ग की मौत के मामले में दूसरा आरोपी भी दबोचा: रसूलाबाद पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के वांछित रामबली को मनावा मोड़ से किया गिरफ्तार


Related Articles

AD
Back to top button