कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

समाजसेवी राम औतार शर्मा द्वारा विश्वकर्मा जयंती का भव्य आयोजन

विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष में आज भोगनीपुर नहर कोठी के निकट रामावतार शर्मा इंजीनियरिंग वर्कशॉप में भगवान विश्वकर्माजी का पूजन पंडित कौशल किशोर शुक्ला द्वारा विधिविधान के साथ संपन्न हुआ।

Story Highlights
  • प्राजंलि शर्मा ने हनुमान भक्तों को बूंदी का प्रसाद वितरण किया।

पुखरायां : विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष में आज भोगनीपुर नहर कोठी के निकट रामावतार शर्मा इंजीनियरिंग वर्कशॉप में भगवान विश्वकर्माजी का पूजन पंडित कौशल किशोर शुक्ला द्वारा विधिविधान के साथ संपन्न हुआ। संस्थान के रामऔतार शर्मा एवं उनकी पत्नी मंजू शर्मा ने दिन के 11 बजे से लेकर 1 बजे तक हवन के तहत पूजन कराया।

g3 scaled

पुखरायां विद्यार्थी नगर के समाजसेवी राम औतार शर्मा एवं उनके परिवार ने भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति पर माला पहनाकर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद उनके पुत्र प्राजंलि शर्मा ने हनुमान भक्तों को बूंदी का प्रसाद वितरण किया।

photo 3 1 10

इस अवसर पर हिमांशु सचान, इंद्र बहादुर सिंह, राकेश शर्मा, अविनाश दिवाकर, गौरव शर्मा, युगांत शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button