NEET-UG पर बड़ा फैसला: पेपर लीक कांड की जांच CBI को, अब 21 जून को होगी दोबारा परीक्षा!
एनटीए ने नीट-यूजी की नई तारीख का एलान कर दिया है। अब यह परीक्षा देशभर में 21 जून को होगी। इससे पहले यह परीक्षा 3 मई को भारत के 551 और विदेशों के 14 शहरों में हुई थी। इसके लिए 5400 से ज्यादा एग्जाम सेंटर्स बनाए गए थे। इसमें 22.79 लाख स्टूडेंट्स बैठे थे

राजेश कटियार,कानपुर देहात। एनटीए ने नीट-यूजी की नई तारीख का एलान कर दिया है। अब यह परीक्षा देशभर में 21 जून को होगी। इससे पहले यह परीक्षा 3 मई को भारत के 551 और विदेशों के 14 शहरों में हुई थी। इसके लिए 5400 से ज्यादा एग्जाम सेंटर्स बनाए गए थे। इसमें 22.79 लाख स्टूडेंट्स बैठे थे हालांकि पेपर लीक की आशंका के चलते यह सवालों के घेरे में आ गई थी। अब इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। इसके लिए छात्र-छात्राओं को दोबारा फीस देने की जरूरत नहीं है। इस परीक्षा के जरिए मेडिकल में प्रवेश दिया जाता है। यह देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में एक है। एनटीए महानिदेशक अभिषेक सिंह का कहना है कि बच्चों की मेहनत से इस बार कोई समझौता नहीं होने दिया जाएगा। पेपर लीक माफिया के कारण ईमानदारी से पढ़ाई कर रहे लाखों छात्रों को नुकसान पहुंचा है। भविष्य में दोबारा ऐसा न हो उसकी पुख्ता व्यवस्था करेंगे। अब यह देखना महत्वपूर्ण है कि सीबीआई जांच और 21 जून 2026 की पुन: परीक्षा एनटीए कितनी पारदर्शिता के साथ करा पाती है।



