फतेहपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बिजली के करंट लगने से युवक की मौत

खखरेरू थाना अंतर्गत ग्राम सभा चचीडा के मनकापुर में आज सुबह कपड़े में प्रेस करते समय बलराम सिंह पुत्र बच्चा सिंह उम्र 30 को करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे परिजनों ने निजी साधन से मंझनपुर लेकर गए जहां डॉक्टरों ने युवक को देखते ही मृत घोषित किया.

खखरेरु फतेहपुर।  खखरेरू फतेहपुर। नगर पंचायत के चंद्रशेखर नगर वार्ड निवासी युवक की प्रेस करते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। बलराम सिंह (30 ) पुत्र बच्चा सिंह कपडे में प्रेस कर रहे थे। इस दौरान ये करंट की चपेट में आकर गिर गये। चाचा को घायलवस्था में पड़े देखकर भतीजी ने अपनी मां को बताया। परिजन निजी साधन से मंझनपुर लेकर गये।

ये भी पढ़े-  प्रत्येक माह 10 परिषदीय स्कूलों के मिड डे मील की होगी प्रयोगशाला में जांच

जहां डॉक्टरों ने युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक की शादी 09 मई 2022 को धाता क्षेत्र के घटइपुर गांव की राधा देवी के साथ हुई थी। पत्नी राधा देवी मायके में थी। घटना की सूचना पर पहुंची पत्नी राधा देवी भाभी माया देवी भतीजी अंशु सिंह मधु सिंह का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक का पीएम कौशांबी के मंझनपुर में हुआ है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button