वाराणसीउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

चोलापुर क्षेत्र के पलहीपट्टी गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

स्थानी क्षेत्र के पलहीपट्टी ग्राम में प्राप्त जानकारी के अनुसार जौनपुर जनपद के मूल निवासी युवक ने पड़ोसी के रिश्तेदार महिला के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जानकारी के अनुसार जौनपुर जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र के पराहुगंज (चक्के) निवासी विवेक कुमार (24 वर्ष) पुत्र रणजीत बुधवार को पलहीपट्टी ग्राम निवासिनी पूनम देवी के यहां आया हुआ था।

चोलापुर/वाराणसी : स्थानी क्षेत्र के पलहीपट्टी ग्राम में प्राप्त जानकारी के अनुसार जौनपुर जनपद के मूल निवासी युवक ने पड़ोसी के रिश्तेदार महिला के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जानकारी के अनुसार जौनपुर जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र के पराहुगंज (चक्के) निवासी विवेक कुमार (24 वर्ष) पुत्र रणजीत बुधवार को पलहीपट्टी ग्राम निवासिनी पूनम देवी के यहां आया हुआ था।
पूनम देवी के पति अरविंद मुंबई में रहकर निजी कार्य करते हैं। बुधवार की रात्रि भोजन आदि के पश्चात विवेक बरामदे में सोने चला गया। सुबह बरामदे में छप्पर में गमछे के सहारे लटकते हुए उसका शव देख पूनम देवी ने ग्राम प्रधान हुकुम सिंह एवं ग्रामीणों को जानकारी दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। विवेक दो भाइयों में बड़ा था। घटना से विवेक की मां सरिता देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के बताने के अनुसार पूनम देवी की बहन का विवाह उक्त युवक के गांव में हुआ है। मृतक युवक के पलहीपट्टी आने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है।

Related Articles

AD
Back to top button