कानपुर देहात: डेरापुर तहसील में नवागंतुक उप जिलाधिकारी सुप्रिया गुप्ता ने संभाला कार्यभार
तहसील परिसर में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों सहित समस्त स्टाफ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

डेरापुर (कानपुर देहात)। डेरापुर तहसील में नव नियुक्त उप जिलाधिकारी (एसडीएम) सुप्रिया गुप्ता ने गुरुवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान तहसील परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार द्विवेदी, नायब तहसीलदार आशीष कुमार गुप्ता सहित तहसील के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नई उप जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
नई उप जिलाधिकारी सुप्रिया गुप्ता ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ परिचयात्मक बैठक कर शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने, जनसुनवाई को प्रभावी बनाने तथा आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
ये भी पढे- कानपुर देहात- राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार-2026: अब 20 जुलाई तक सबमिट कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन



