औरैयाअपना देशउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

भाजपा ओबीसी मोर्चा की जिला स्तरीय हुई मीटिंग संपन्न

भाजपा ओबीसी मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को मंडी समिति क्षेत्र भाजपा कार्यालय पर संपन्न हुई।

अमन यात्रा,औरैया। भाजपा ओबीसी मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को मंडी समिति क्षेत्र भाजपा कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि ने समाज के हर वर्ग को न्याय दिलाने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपराधी एवं माफियाओं की जगह जेल में बताई। उन्होंने भाजपा का सबसे बड़ा संगठन बताया, तथा कहा कि बदमाश , गुंडे व माफियाओं का कोई जाति धर्म व संप्रदाय नहीं होता है। इसके साथ ही अधिकारियों को परिचय देने की बात कहीं, जिससे कि जनता के कामों को सुगमता से कराया जा सके। मुख्य अतिथि का कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया।

Related Articles

AD
Back to top button