कानपुर देहात में ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला की मौत,नहीं हो सकी शिनाख्त
जनपद में रविवार दोपहर रेलवे लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

- पुलिस जांच में जुटी
कानपुर देहात: जनपद में रविवार दोपहर रेलवे लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। मामला कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक रेलवे स्टेशन डीएफसी लाइन का है।
यहां पर रविवार दोपहर करीब एक बजे एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की रेलवे लाइन पार करते समय मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई।घटना की सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी झींझक लक्ष्मण सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर स्थानीय लोगों से शिनाख्त के प्रयास कराए।परंतु शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।शव के शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।



