उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को मिलेगी कंप्यूटर शिक्षा

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को अब कंप्यूटर शिक्षा में भी दक्ष बनाया जाएगा। कस्तूरबा विद्यालय में कंप्यूटर लैब का संचालन होगा।

Story Highlights
  • नए शिक्षा सत्र से शुरू होगी कंप्यूटर क्लास

लखनऊ/ कानपुर देहात। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को अब कंप्यूटर शिक्षा में भी दक्ष बनाया जाएगा। कस्तूरबा विद्यालय में कंप्यूटर लैब का संचालन होगा। इससे छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ ही कंप्यूटर की शिक्षा मिलेगी। इस विद्यालय में नए शिक्षा सत्र से कंप्यूटर लैब का काम पूरा होगा।

नए शिक्षा सत्र से शुरू होगी कंप्यूटर क्लास-

इन स्कूलों में 100-100 छात्राएं शिक्षा ग्रहण करती हैं। यहाँ कक्षा छह से आठ तक की पढ़ाई होती है। सभी छात्राओं को अब कंप्यूटर शिक्षा का व्यावहारिक ज्ञान भी मिलेगा अभी तक इन्हें सिर्फ कंप्यूटर की किताबी जानकारी दी जाती थी। अब इन विद्यालयों में कंप्यूटर लैब स्थापित होंगे। हर स्कूल में बनने वाली इस लैब में छह-छह कंप्यूटर सेट लगाए जाएंगे। इस पर 4.50 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा 50 हजार रुपये से कंप्यूटर कक्ष की रंगाई पुताई आदि काम कराए जाएंगे। कंप्यूटर लैब की स्थापना के कार्य की निगरानी सीडीओ की अध्यक्षता में गठित कमेटी करेगी। इस कमेटी के अध्यक्ष सीडीओ व संयोजक बीएसए होंगे। इसके अलावा एनआईसी के जिला सूचना अधिकारी, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी, डीएम की ओर से नामित तकनीकी विशेषज्ञ व नामित एक अधिकारी के साथ ही बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक सदस्य होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button