उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी और सीडीओ सौम्या के निर्देश पर ग्राम कसोलर तहसील सिकन्दरा में तालाब की सुरक्षित भूमि पर से अवैध कब्जा हटाकर कराया गया अतिक्रमण मुक्त

जिलाधिकारी के नेतृत्व और मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर जनपद को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु समस्त सम्बन्धित अधिकारियों ने कमर कस ली है, इसी क्रम में ग्राम कसोलर, तहसील सिकन्दरा में तालाब की सुरक्षित भूमि गाटा संख्या 497 से अवैध कब्जा हटाकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया,

कानपुर देहात , अमन यात्रा: जिलाधिकारी के नेतृत्व और मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर जनपद को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु समस्त सम्बन्धित अधिकारियों ने कमर कस ली है, इसी क्रम में ग्राम कसोलर, तहसील सिकन्दरा में तालाब की सुरक्षित भूमि गाटा संख्या 497 से अवैध कब्जा हटाकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया, जिससे प्रधानमंत्री के विजन को जनपद में साकार रूप दिया जा सके। तालाबों को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराकर उनको उनके स्वाभाविक रूप में लाया जा सके साथ ही तालाबों में जल संरक्षित कर जनपद को जल की समस्या से निजात दिलाने के साथ ही साथ हरा-भरा भी बनाया जा सके। जैसा कि विदित है जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में 02 मई 2022 को जल शक्ति महाअभियान की शुरूआत जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में एक साथ की गयी। जनपद में अतिक्रमण की शिकायतें काफी पहले से आ रही थीं परन्तु इस पर कार्यवाही जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी की सक्रियता के परिणामस्वरूप नजर आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button