उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में ज्वैलर्स के घर में चोरी,नगदी समेत कीमती गहनें किए पार पुलिस छानबीन में जुटी

कानपुर देहात में बीते शनिवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने एक ज्वैलर्स के मकान में धाबा बोलकर सैफ आलमारी में रखे नगदी समेत कीमती गहनें पार कर दिए।गृहस्वामी ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।मामला कानपुर देहात के गजनेर थाना अन्तर्गत मोहाना गांव का है

पुखरायां।कानपुर देहात में बीते शनिवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने एक ज्वैलर्स के मकान में धाबा बोलकर सैफ आलमारी में रखे नगदी समेत कीमती गहनें पार कर दिए।गृहस्वामी ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।मामला कानपुर देहात के गजनेर थाना अन्तर्गत मोहाना गांव का है।यहां के रहने वाले सुरेश पुत्र मनीराम सिंह ने थाने में शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए पुलिस को बताया कि वह गजनेर रोड पर स्थित अपने मकान में परिवार के साथ रहता है।

बीती रात्रि लाइट न होने के कारण वह अपने परिवार सहित मकान की छत पर लेटा हुआ था कि तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उसके मकान में धाबा बोलकर आलमारी में रखे एक लाख 82 हजार नगदी समेत कीमती गहनें पार कर दिए।घटना की जानकारी होने पर उसने शोर मचाया तो लोगों को आता देख चोर मौका पाकर वहां से फरार हो गए।प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने बताया कि दो महीने पूर्व भी उसके ऊपर जानलेवा हमला हो चुका है और अब चोरों ने खुलेआम चुनौती देते हुए चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button