उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

22 अदद क्वार्टर देशी नाजायज शराब समेत युवक धरा गया

अपराध नियंत्रण की दिशा में कानपुर देहात में थाना बरौर पुलिस ने कड़ी कार्यवाही करते हुए शनिवार को मुखबिर की सूचना पर एक युवक के कब्जे से 22 अदद क्वार्टर देशी नाजायज शराब बरामद कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।

ब्रिजेन्द्र तिवारी ,पुखरायां। अपराध नियंत्रण की दिशा में कानपुर देहात में थाना बरौर पुलिस ने कड़ी कार्यवाही करते हुए शनिवार को मुखबिर की सूचना पर एक युवक के कब्जे से 22 अदद क्वार्टर देशी नाजायज शराब बरामद कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।

थाना प्रभारी कालीचरन कुशवाहा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण की दिशा में अवैध शराब बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर थाना क्षेत्र के बहमनौती निवासी राकेश को कस्बे के पशु चिकत्सालय के पास 22 अदद क्वार्टर देशी नाजायज शराब समेत दबोच लिया।आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

Related Articles

AD
Back to top button