कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

युवती ने अज्ञात कारणों के चलते की आत्महत्या, पुलिस मंथन में जुटी

गजनेर थाना क्षेत्र के पामा चौकी के अंतर्गत मानसिंह का पुरवा द्वारी गांव में रविवार शाम एक 26 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में दुपट्टे का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। गजनेर थाना क्षेत्र के पामा चौकी के अंतर्गत मानसिंह का पुरवा द्वारी गांव में रविवार शाम एक 26 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में दुपट्टे का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

AD 1
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पामा चौकी अंतर्गत मनकापुर द्वारी गांव में हरिशंकर की 26 वर्षीय पुत्री ने रविवार शाम लगभग छः बजे अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में दुपट्टे का फंदा लगाकर फांसी लगा ली।जिसके चलते उसकी मृत्यु हो गई।

AD
विज्ञापन

जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया।घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई।सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।तत्पश्चात चौकी प्रभारी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मृत्यु फांसी लगाने के चलते होना प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Related Articles

AD
Back to top button