उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

पुरानी रंजिश में महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रनिया पुलिस ने भेजा जेल

थाना रनिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैर इरादतन हत्या के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है

कानपुर देहात।थाना रनिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैर इरादतन हत्या के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम आँट निवासी सतीश कुमार त्रिवेदी ने तहरीर दी थी कि बीती 14 अप्रैल को पुरानी रंजिश के चलते आरोपी अरविंद पुत्र ओमप्रकाश ने उनकी पत्नी कमला देवी के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया था, जिनकी इलाज के दौरान 25 अप्रैल को मृत्यु हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम की टीम ने आज आरोपी अरविंद को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया आलाकत्ल (डंडा) भी बरामद कर लिया है और कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Related Articles

AD
Back to top button