कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: चढ़ावे के सामान पर अड़ी बारात, दुल्हन ने फेरे लेने से किया इनकार; बिना दुल्हन बैरंग लौटे राजा बाबू

शनिवार रात से शुरू हुई कहासुनी रविवार दोपहर तक जारी रही, तमाम पंचायतों के बाद भी नहीं बनी सहमति।

डेरापुर: कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के मोहर सिंह का पुरवा मजरा खिरवा गांव में चढ़ावे को लेकर हुए विवाद में एक शादी टूट गई।शनिवार रात से शुरू हुआ विवाद रविवार दोपहर तक सुलझ नहीं सका और बारात बिना दुल्हन ही बैरंग लौट गई।मंगलपुर थाना क्षेत्र के बीसलपुर गांव निवासी अवधेश सिंह पुत्र कुबेदान सिंह की बारात 11 जुलाई को खिरवा पहुंची थी।

विवाह की अधिकांश रस्में पूरी हो चुकी थीं।वधू पक्ष के परिजनों ने बताया कि 7 जुलाई को वधू पक्ष के भाई धीरज नायक को बदमाशों द्वारा गोली मारे जाने की घटना के कारण जयमाला का कार्यक्रम नहीं रखा गया था।लेकिन अन्य वैवाहिक कार्यक्रम तय योजना के मुताबिक चल रहे थे।इसी दौरान चढ़ावे में दिए गए सामान को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

आरोप है कि सामान कम होने की बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि वधू पक्ष ने विवाह करने से इनकार कर दिया।इसके बाद दोनों परिवारों के रिश्तेदारों,ग्रामीणों और क्षेत्रीय संभ्रांत लोगों ने कई बार पंचायतें कर समझौते कराने का प्रयास किया।रविवार दोपहर करीब तीन बजे तक लगातार पंचायतों का दौर जारी रहा लेकिन कोई आपसी सहमति न बन सकी।अंततः बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।यह घटना आसपास के गांवों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष से लिखित तहरीर नहीं मिली है।शिकायत मिलने पर जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।

 

 

Related Articles

AD
Back to top button