कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अगर कोई व्यक्ति अशांति फैलाने का प्रयास करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें : थाना प्रभारी

बरौर कस्बे में सोमवार को नवागत थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने हेतु हमराहियों संग पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया।इस अवसर पर उन्होंने मौजूद लोगों से कस्बे में शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की तथा उपद्रवियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने की भी बात कही।

Story Highlights
  • नवागत थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने हमराहियों संग पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। बरौर कस्बे में सोमवार को नवागत थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने हेतु हमराहियों संग पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया।इस अवसर पर उन्होंने मौजूद लोगों से कस्बे में शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की तथा उपद्रवियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने की भी बात कही।

सोमवार को भोगनीपुर कोतवाली के अपराध शाखा से स्थानांतरित होकर आए इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बरौर थाने का कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात पुलिसकर्मियों से परिचय प्राप्त किया।तत्पश्चात उन्होंने शाम को हमराहियों के साथ कस्बा गस्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया।इस दौरान उन्होंने रास्ते से गुजरने वाले दोपहिया व चार पहिया वाहनों को रोककर उनके वाहन स्वामियों से वाहनों के कागजात जांचे तथा सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहन स्वामियों को कड़ी हिदायत दी ताकि चौराहे पर जाम की समस्या उत्पन्न ना हो सके।

इस अवसर पर  मौजूद लोगों से उन्होंने कहा कि कस्बे में शांति व्यवस्था बनाए रखें ।कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।अगर कोई व्यक्ति कस्बे में अशांति फैलाने का प्रयास करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।पुलिस उपद्रवियों से सख्ती से निपटेगी।इस मौके पर एस आई राजेश कुमार, एस आई अनिलेश कुमार, एस आई गुरेंद्र प्रताप सिंह, एस आई सुरेंद्र सिंह सहित पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button