कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात पुलिस की कार्रवाई: 11 गिरफ्तार, अवैध शराब बरामद

कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अपराधों को रोकने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

कानपुर देहात। कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अपराधों को रोकने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कई महत्वपूर्ण गिरफ्तारियां की गईं और अवैध शराब भी जब्त की गई।

अकबरपुर में गिरफ्तारी: अकबरपुर पुलिस ने भानु प्रताप सिंह को एक मामले में गिरफ्तार किया है, जिसमें धारा 80(2)85BNS और 3/4 डीपी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

रनिया में अवैध शराब जब्त: रनियां पुलिस ने आनंद सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 20 क्वार्टर अवैध देसी शराब (जानेमन ब्रांड) बरामद की। इस मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत केस दर्ज किया गया है।

शांति भंग करने पर 11 लोगों के चालान: जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से 11 व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। विभिन्न थानों जैसे भोगनीपुर (1), सट्टी (2), सिकंदरा (2), डेरापुर (1), रसूलाबाद (3) और शिवली (2) में इन व्यक्तियों का धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान किया गया है।

यह अभियान दर्शाता है कि कानपुर देहात पुलिस जनपद में अपराध नियंत्रण और शांति बनाए रखने के लिए पूरी तरह सक्रिय है।

 

Related Articles

AD
Back to top button