उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

पूर्व चेयरमैन रामप्रकाश अग्रवाल उर्फ चुन्नू बाबू के आकस्मिक निधन पर नगर पालिका परिसर मे शोक संवेदना व्यक्त कर दी गई श्रद्धांजलि

नगर पालिका परिषद पुखरायां के सम्मानित पूर्व अध्यक्ष रामप्रकाश अग्रवाल (चुन्नू बाबू) के आकस्मिक निधन पर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि करूणाशंकर दिवाकर द्वारा पालिका कार्यालय में दो मिनट का मौन धारण कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गयी

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। मंगलवार को नगर पालिका परिषद पुखरायां के सम्मानित पूर्व अध्यक्ष रामप्रकाश अग्रवाल (चुन्नू बाबू) के आकस्मिक निधन पर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि करूणाशंकर दिवाकर द्वारा पालिका कार्यालय में दो मिनट का मौन धारण कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गयी व परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की गई कि ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें और इस दुःखद घड़ी में ईश्वर उनके परिवार को धैर्य एवं शान्ति प्रदान करे।

इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष के आकस्मिक निधन पर कार्यालय में आकस्मिक अवकाश घोषित किया गया।इस मौके पर मनोज कुमार मिश्रा, धर्मेन्द्र कुमार पाल, दीनदयाल पाल, प्रमोद गुप्ता, महेश कुमार सैनी, सोनू, सुनील पाल, आशीष सैनी, रामसिंह, बब्लू, रामकिशोर आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button