कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सड़क हादसे में फैक्ट्रीकर्मी की मौत,पिता व भाई घायल,परिजन बेहाल

कानपुर देहात में डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर हाइवे पर भडपुरा मोड के पास बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।जिसके चलते खिरवां गांव निवासी विनय उम्र करीब 20 वर्ष की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

Story Highlights
  • पुलिस फरार अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां।कानपुर देहात में डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर हाइवे पर भडपुरा मोड के पास बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।जिसके चलते खिरवां गांव निवासी विनय उम्र करीब 20 वर्ष की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं पिता गंगाराम व भाई विकास उर्फ सुंदर गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों व परिजनों ने औरैया कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रख जाम लगा दिया।मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही का आश्वाशन देकर जाम खुलवाया।

मृतक विनय कुंभी स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

 

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button