उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराध में दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट मामले में दो साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा,भेजा जेल

पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए थाना गजनेर पुलिस ने महिला संबंधी अपराध में दो साल से फरार चल रहे पोस्को एक्ट के आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए थाना गजनेर पुलिस ने महिला संबंधी अपराध में दो साल से फरार चल रहे पोस्को एक्ट के आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि आजमगढ़ जनपद के जियनपुर थाना अंतर्गत ओलमापुर निवासी रामरतन के विरुद्ध थाना क्षेत्र के एक नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने संबंधी मामला पंजीकृत किया गया था।जिसमें आरोपी करीब 2 साल से फरार चल रहा था।पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।रविवार सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर वांछित चल रहे आरोपी रामरतन को थाना क्षेत्र के हृदयपुर गांव से दबोच लिया।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button