कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

सिकंदरा थाना पुलिस ने शनिवार को सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।मुखबिर की सूचना पर उनके घरों से धर दबोचा।

Story Highlights
  • आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया

अमन यात्रा, पुखरायां। सिकंदरा थाना पुलिस ने शनिवार को सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह व पुलिस महानिरीक्षक रेंज कानपुर प्रशांत कुमार के कुशल मार्गदर्शन में तथा पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना सिकंदरा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए मोहिनी कुशवाहा पुत्री सुनील कुमार निवासिनी ग्राम मदनपुर थाना सिकंदरा की तहरीर के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपियों अनुज कुमार पुत्र चंद्र्राम निवासी ग्राम मदनपुर थाना सिकंदरा तथा रामकिशोर पुत्र सूबेदार निवासी मदनपुर थाना सिकंदरा को मुखबिर की सूचना पर उनके घरों से धर दबोचा।

आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है।थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय भेजा गया है।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button