कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

भाजपा का बड़ा फैसला: गांव-गांव निकलेगी तिरंगा यात्रा, संत रविदास का संदेश पहुंचाएंगे कार्यकर्ता

क्षेत्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं को निर्देश, बूथ स्तर पर 10 परिवारों से संपर्क साधने की रणनीति तैयार

कानपुर देहात: भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात की मासिक कार्यसमिति बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं।  उन्होंने कहा, “भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं है, यह सेवा और राष्ट्रभक्ति का आंदोलन है। हमें सेवा और संगठन दोनों के मंत्र के साथ जनता के बीच जाना है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह हमारी जिम्मेदारी है।”

तिरंगा यात्रा और संत रविदास जयंती पर दिया बड़ा बयान  
रामकिशोर साहू ने आगामी कार्यक्रमों पर बोलते हुए कहा, “हर घर तिरंगा अभियान को हमें जन आंदोलन बनाना है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति और एकता का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाएं।”

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर उन्होंने कहा, “गुरु रविदास जी ने ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ और ‘सामाजिक समरसता’ का संदेश दिया। भाजपा कार्यकर्ता उनके इस संकल्प को घर-घर तक लेकर जाएंगे। कलश यात्रा और समरसता अभियान को हमें ऐतिहासिक बनाना है।”

कार्यकर्ताओं से किया आह्वान  
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा, “बूथ को सबसे मजबूत इकाई बनाइए। हर कार्यकर्ता 10 परिवारों से संपर्क करे और उन्हें सरकार की योजनाओं से जोड़े। संगठन की मजबूती ही चुनाव की जीत की गारंटी है।”

उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि कानपुर देहात के कार्यकर्ता हमेशा अनुशासन और समर्पण के साथ काम करते हैं। इसी ऊर्जा के साथ हमें आगे बढ़ना है।अध्यक्षता  वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह  द्वारा किया गया

बैठक में  क्षेत्रीय मंत्री   राजेश भदौरिया जिला पंचायत  अध्यक्ष नीरजरानी पूर्व बिधायक  निर्मला संखवार कमलेश दिवाकर महामन्त्री बबलू शुक्ला   सत्यम सिंह चौहान सुमित दिवाकर तिरंगा अभियान संयोजक केपी सिंह डा० सतीश शुक्ला क्षेत्रीय आईटी संयोजक हर्ष द्विवेदी विकास मिश्र जिला मीडिया प्रभारी आदि रहे।

 

 

 


ये भी पढे-तिरंगा यात्रा तथा संत रविदास यात्रा को लेकर भाजपा कानपुर देहात की मैराथन बैठक कल  


 

Related Articles

AD
Back to top button