कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: सिकंदरा में इंस्पेक्टर सुधाकर सिंह ने सुनी 05 शिकायतें, 02 का निस्तारण; शेष के लिए टीमें गठित

जनपद के सिकंदरा थाने में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने जनसुनवाई की।

कानपुर देहात। जनपद के सिकंदरा थाने में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने जनसुनवाई की।इस अवसर पर कुल प्राप्त 05 शिकायतों में से 02 का निस्तारण मौके पर किया गया।

शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।सिकंदरा थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जहां पर पुलिस व राजस्व से संबंधित मिलीजुली कुल 05 शिकायतें दर्ज की गईं।प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने शिकायतों को सुनकर 02 शिकायतों का निस्तारण मौके पर कराया।शेष शिकायतों के लिए टीम गठित कर निस्तारण के निर्देश दिए गए।प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि थाना समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का समय रहते मौके पर जाकर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।

प्राप्त शिकायतों का फीडबैक लिया जाएगा।शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस मौके पर एस एस आई तबारक अहमद,एस आई सुशील चन्द्र,एस आई उमेश कुमार गुर्जर,एस आई सुरेन्द्र सिंह,राजस्वकर्मी आदेश कुमार,अजय कुमार,अनुरुद्ध,कलीम खान, ज्ञान प्रकाश,समीर शुक्ला,गरिमा,सत्यवती,प्रांशी,आरती आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button