कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

यूपी : सरकारी स्कूलों की बदली टाइमिंग, सुहाने मौसम की वजह से हुआ बदलाव

बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल अब नई समय सारिणी से संचालित होंगे। परिषदीय/मान्यता प्राप्त विद्यालय के संचालन का समय बदल दिया गया है। अब तक सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चलने वाले प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट स्कूल सुबह 8.00 बजे से 2.00 बजे तक संचालित किए जाएंगे।

कानपुर देहात, अमन यात्रा : बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल अब नई समय सारिणी से संचालित होंगे। परिषदीय/मान्यता प्राप्त विद्यालय के संचालन का समय बदल दिया गया है। अब तक सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चलने वाले प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट स्कूल सुबह 8.00 बजे से 2.00 बजे तक संचालित किए जाएंगे। 26 जुलाई 2022 से 30 सितंबर 2022 तक यह समय सीमा निर्धारित की गई है। सुहावना मौसम होने की वजह से स्कूलों के समय में परिवर्तन करने का निर्देश दिया गया है। निर्देश के तहत विद्यालय संचालन के दौरान 15 मिनट प्रार्थना सभा होगी और योगाभ्यास कराया जाएगा। इसके बाद शिक्षण अवधि शुरू होगी एवम एक 1 अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक प्रातः 9.00 बजे से अपराहन 3.00 बजे तक विद्यालयों का संचालन होगा।

IMG 20220725 WA0011

वर्तमान में समय

गर्मी : सुबह 7.30 बजे से 1.30 बजे तक

सर्दी : सुबह 9.00 बजे से 3.00बजे तक

नया टाइम टेबल

गर्मी : सुबह 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक

सर्दी : सुबह 9.00 बजे से शाम 3.00 बजे तक

ये भी पढ़े –  यूपी के परिषदीय विद्यालयों में 1 सप्ताह के निरीक्षण में गायब मिले 3901 शिक्षक

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने बताया कि शासन के निर्देश पर स्कूल संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। समय सारिणी के तहत अब स्कूलों का संचालन 26 जुलाई 2022 से 30 सितंबर 2022 तक सुबह आठ से अपराह्न दो बजे तक एवम 1 अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक प्रात 9.00 बजे से अपराहन 3.00 बजे तक होगा। सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों अनुदेशकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को बदले समय के अनुसार स्कूल संचालन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

Leave a Reply

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading