कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला का जनपद में किया गया जोरदार स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के कानपुर देहात जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला प्रथम बार कानपुर देहात जनपद भ्रमण पर निकले थे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।

Story Highlights
  • कहीं माला फूल तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट 
  • सांसद देवेंद्र सिंह भोले रहे साथ साथ 
  • ढोल मंजीरो के साथ हजारों कार्यकर्ता बन साक्षी बोले अभूतपूर्व रहा स्वागत 
  • विधायक महेश त्रिवेदी ने उपस्थित होकर बढ़ाया उत्साह 
सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : भारतीय जनता पार्टी के कानपुर देहात जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला प्रथम बार कानपुर देहात जनपद भ्रमण पर निकले थे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। जनपद भ्रमण कार्यकर्ता संवाद यात्रा नामक इस आयोजन में जहां सांसद देवेंद्र सिंह भोले, विधायक महेश त्रिवदी, पूर्व जिलाध्यक्ष मदन पाण्डेय, योगेन्द्र द्विवेदी रामू, श्याम सिंह सिसोदिया, राजेश सचान, स्वप्निल वरुण, राजेश तिवारी, राजेंद्र सिंह राजू, डॉक्टर सतीश शुक्ल, कन्हैया कुशवाहा, निर्मला संखवार, बंस लाल कटियार, प्रोफेसर अनिल मिश्र आदि उत्साह वर्धन हेतु उपस्थित हुए।
b4
वहीं जनपद सीमा रायपुर में उनके पहुंचते ही फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया जबकि रनिया में पूर्व जिला उपाध्यक्ष बाल जी शुक्ल नें माला फूल पहनाकर आगवानी की। पूर्व सभासद श्याम तिवारी ने चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया।
b2
हालाँकि जिला अध्यक्ष का काफिला निर्धारित समय 10:30 बजे रायपुर आ गया था किंतु भोगनीपुर जाते-जाते काफी विलंब हो रहा था और रास्ते में अनेक स्थानों पर कार्यकर्ता कडी धूप में इन्तजार करते हुए दिखाई दिए जिनमें पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद तिवारी, रणविजय सिंह सिसोदिया, ओम दत्त श्रीवास्तव, पूर्व सभासद गोपाल सैनी, गिरिजेश कुमार त्रिपाठी एडवोकेट, राजेश कुमार पांडे, जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा, विद्यासागर त्रिपाठी आदि प्रमुख थे।
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading