उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिलाधिकारी ने बच्चों को खिलाई दवा

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चुन्नीगंज में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों को एल्बेंडाजोल 400 mg की गोली खिलाकर इस अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्कूल की छात्रा नूर द्वारा बनाई गई रंगोली की सराहना की और उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, "पेट में कृमि संक्रमण से बचाव के लिए यह दवा अत्यंत आवश्यक है। इस वर्ष अभियान की थीम है

कानपुर।राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चुन्नीगंज में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों को एल्बेंडाजोल 400 mg की गोली खिलाकर इस अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्कूल की छात्रा नूर द्वारा बनाई गई रंगोली की सराहना की और उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “पेट में कृमि संक्रमण से बचाव के लिए यह दवा अत्यंत आवश्यक है। इस वर्ष अभियान की थीम है – ‘वर्म फ्री चिल्ड्रेन, हेल्दी नेशन’। सभी बच्चों को इस गोली का सेवन जरूर करना चाहिए और अपने परिवार, मोहल्ले व आसपास के बच्चों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए।”

उन्होंने यह भी बताया कि यदि कोई बच्चा आज दवा खाने से छूट जाता है तो 14 फरवरी 2025 को पुनः उसे दवा दी जाएगी। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद का कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रहे।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुबोध प्रकाश (नोडल, NDD कार्यक्रम), डॉ. कल्पना, जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार, प्रधानाचार्या मंगलम गुप्ता सहित कई अधिकारी व शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button