कानपुर : अभिजीत सिंह सांगा के नेतृत्व में ‘एकता पदयात्रा’ ऐतिहासिक रूप से सफल
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर बिठूर विधानसभा में उमड़ा जनसैलाब, 'एक भारत आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को मिला बल।
- सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 'एकता पदयात्रा' का आयोजन।
- बिठूर विधानसभा में विधायक अभिजीत सिंह सांगा के नेतृत्व में पदयात्रा ऐतिहासिक रूप से सफल।
- मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री और क्षेत्रीय प्रभारी अनूप गुप्ता की रही उपस्थिति।
- परिजनों का आरोप- एंबुलेंस में मौजूद स्टाफ ने ड्राइवर के बगल में बैठकर बातें की।
- पदयात्रा का उद्देश्य सामाजिक एकता और 'एक भारत आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को मजबूत करना।
सचेंडी,कानपुर। ‘एक भारत आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को समर्पित, देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बिठूर विधानसभा क्षेत्र में एकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। के.एस. इंटर कॉलेज, सचेंडी से शुरू हुई यह पदयात्रा आज अभूतपूर्व उत्साह, जनभागीदारी और राष्ट्रभक्ति के अलौकिक भाव के साथ ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुई। इस पदयात्रा के केंद्र में स्थानीय जनप्रतिनिधि अभिजीत सिंह सांगा रहे, जिनके नेतृत्व और सक्रिय भागीदारी ने इसे विशेष सफलता दिलाई।
सांगा के नेतृत्व में एकजुटता का प्रदर्शन
पदयात्रा के दौरान अभिजीत सिंह सांगा की सक्रिय उपस्थिति और नागरिकों के साथ सीधे संवाद ने कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया। उन्होंने इस आयोजन को सामाजिक एकता, राष्ट्रीय एकजुटता और क्षेत्र के विकास की भावना को समर्पित बताया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री और क्षेत्रीय प्रभारी अनूप गुप्ता की उपस्थिति ने पदयात्रा के संकल्प और संदेश को और अधिक ऊर्जा प्रदान की। सांगा ने पदयात्रा में सम्मिलित हुए सभी वरिष्ठजनों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं और मातृशक्ति का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह अद्भुत साथ न सिर्फ प्रेरणादायी है, बल्कि यह भी सिद्ध करता है कि जनता का विश्वास ही संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है।
जन-जन तक पहुँची ‘सबका साथ–सबका विकास’ की विचारधारा
सांगा ने बताया कि यह पदयात्रा स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद स्थापित करने, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और ‘सबका साथ–सबका विकास’ के संकल्प को और मजबूत करने का माध्यम बनी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनता का यह समर्थन और विश्वास ही वह शक्ति है जो उन्हें बिठूर विधानसभा के विकास कार्यों को और गति देने के लिए निरंतर प्रेरित करता है।
पदयात्रा की अभूतपूर्व सफलता पर आभार व्यक्त करते हुए सांगा ने सभी सम्मानित नागरिकों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद किया, जिन्होंने अपनी उपस्थिति और समर्थन से इस कार्यक्रम को सफल बनाया। उन्होंने अपील की कि एकता, विकास और राष्ट्रहित के मार्ग पर इसी दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ते रहें। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़े- मिशन शक्ति 5.0: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, कानपुर देहात पुलिस की त्वरित कार्रवाई



