कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बिना परीक्षा के अगली कक्षा में मिलेगा दाखिला

सरकारी परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को बिना किसी परीक्षा के अगली कक्षाओं में प्रमोट किया जाएगा क्योंकि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को अगली कक्षा में प्रोन्नत करने का प्रावधान है।

Story Highlights
  • 100 अंकों के आधार पर बनेगा परीक्षा परिणाम

अमन यात्रा, कानपुर देहात। सरकारी परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को बिना किसी परीक्षा के अगली कक्षाओं में प्रमोट किया जाएगा क्योंकि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को अगली कक्षा में प्रोन्नत करने का प्रावधान है। बच्चों को किसी भी दशा में अनुत्तीर्ण नहीं किया जा सकता है। ऐसे में जिन बच्चों ने वार्षिक परीक्षा भी नहीं दी है वे भी एक अप्रैल से शुरू हो रहे नवीन शिक्षा सत्र में नई कक्षा में दाखिला पाएंगे।

ये भी पढ़े-  मिड-डे-मील में गबन पर प्रधानाध्यापक की सेवा समाप्त, पढ़े पूरी खबर

इससे सम्बन्धित आदेश सचिव प्रताप सिंह बघेल द्वारा जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2022-23 में कक्षा 1 से 8 तक वार्षिक परीक्षा एवं मूल्यांकन के आधार पर छात्र-छात्राओं को रिपोर्ट कार्ड वितरित किये जाने हैं सभी कक्षाओं के बच्चों को रिपोर्ट कार्ड प्रदान किए जाएंगे इसके लिए निर्धारित मानक के अंतर्गत बीएसए को रिपोर्ट कार्ड का मुद्रण करवाकर प्रधानाध्यापकों को देना होगा।

ये भी पढ़े-  तीन दिवसीय गणित उपचारात्मक प्रशिक्षण के अंतिम बैच का हुआ समापन

रिपोर्ट कार्ड में सत्र परीक्षा एवं अर्द्ध वार्षिक परीक्षा का कालम रिक्त रखा जाएगा तथा वार्षिक परीक्षा के पूर्णांक एवं प्राप्तांक को 100 अंकों के सापेक्ष बनाया जाएगा, यानी रिपोर्ट कार्ड में प्रत्येक सब्जेक्ट का पूर्णांक 100 अंक का होगा एवं अंकों के सापेक्ष प्राप्त किए गए अंकों को अंकित किया जाएगा। कक्षा 1 से 8 तक के किसी भी छात्र की कक्षोन्नति नहीं रोकी जाएगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने बताया कि रिपोर्ट कार्ड मुद्रण के लिए दे दिए गए हैं जल्द ही प्रधानाध्यापकों को उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button