रोजगार

राजकीय आईटीआई भोगनीपुर में कल लगेगा रोजगार मेला

यह रोजगार मेला राजकीय आईटीआई भोगनीपुर परिसर में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा।

कानपुर देहात के बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। जिला सेवायोजन कार्यालय और राजकीय आईटीआई भोगनीपुर के संयुक्त तत्वावधान में कल, 12 सितंबर 2025 को एक निःशुल्क रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

यह रोजगार मेला राजकीय आईटीआई भोगनीपुर परिसर में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। इसमें निजी क्षेत्र की कई कंपनियां हिस्सा लेंगी, जो योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगी।


कौन ले सकता है भाग?

इस रोजगार मेले में आईटीआई, गैर-आईटीआई (Non-ITI), डिप्लोमा और स्नातक पास पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं।

इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों और बायोडेटा की छायाप्रति लानी होगी।


पंजीकरण है जरूरी

अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग के नए पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर ‘जॉब सीकर’ के रूप में पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण कराकर वे करियर काउंसलिंग, रोजगार मेले और कैंपस प्लेसमेंट जैसी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Related Articles

AD
Back to top button