आगरा

टाफी खिलाकर मासूम को जाल में फंसाया फिर की घिनौनी हरकत, आरोपित नाबालिग गिरफ्तार

एत्मादपुर थाना क्षेत्र की घटना मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया। गांव का मजदूर परिवार रविवार को खेत पर गेहूं की फसल काटने को गया था। पांच वर्ष की बालिका भी उनके साथ थी। शाम को वह सबसे पहले अपने घर पहुंच गई।

आगरा,अमन यात्रा : एत्मादपुर क्षेत्र में गांव के ही एक नाबालिग ने मासूम को टाफी खिलाकर जाल में फंसा लिया।कमरे में ले जाकर उससे घिनौनी हरकत की। इसके बाद भाग गया। रविवार आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। देर रात उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एत्मादपुर के एक गांव का मजदूर परिवार रविवार को खेत पर गेहूं की फसल काटने को गया था।पांच वर्ष की बालिका भी उनके साथ थी। शाम को वह सबसे पहले अपने घर पहुंच गई। घर में उसकी दृष्टिहीन दादी भी थी।देर शाम गांव का ही नाबालिग उसके घर पहुंच गया। टाफी खिलाने का बहाना बनाकर वह मासूम को कमरे में ले गया। इसके बाद कमरे का गेट अंदर से बंद कर लिया और मासूम से घिनौनी हरकत की।स्वजन के पहुंचने से पहले ही आरोपित घर से भाग गया। मां के घर पहुंचने पर बच्ची ने उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद माता-पिता उसे लेकर रात में एत्मादपुर थाने पहुंच गए। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया।इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया।आरोपित नाबालिग के खिलाफ पाक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। देर रात आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button