उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रसूलपुर में प्रौढ़ शिक्षा केंद्र का भव्य समापन

अकबरपुर तहसील क्षेत्र के रसूलपुर में गुरुवार को नवाकांति समिति के तत्वाधान में प्रौढ़ शिक्षा केंद्र का भव्य समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अरुण कुमार संखवार मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए

Story Highlights
  • नव कांति समिति के तत्वाधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम
  • बताई गईं उपलब्धियां

पुखरायां।अकबरपुर तहसील क्षेत्र के रसूलपुर में गुरुवार को नवाकांति समिति के तत्वाधान में प्रौढ़ शिक्षा केंद्र का भव्य समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अरुण कुमार संखवार मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।मुख्य अतिथि अरुण कुमार संखवार ने करीब तीन दर्जन महिलाओं पुरुषों को प्रमाण पत्र भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।समिति की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए हरिओम त्यागी ने कहा कि नव कांति समिति भारत देश के अलग अलग राज्यों में सोशल वर्क का कार्य कर रही है।समिति के द्वारा जरूरतमंदों को पानी, शिक्षा, सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, वृद्धा आश्रम,प्रौढ़ शिक्षा केंद्र, व्यावसायिक शिक्षा,इत्यादि सुविधाएं निशुल्क मुहैया कराई जा रही हैं।यह समस्त कार्य समिति के डायरेक्टर कांतिलाल के सहयोग से संचालित किए जा रहे हैं।इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button