कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: बहादुर महिलाओं और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान

कानपुर देहात के जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने किया मार्गदर्शन।

कानपुर देहात: आज पुलिस लाइन सभागार में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक  श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की उपस्थिती में एक विशेष जागरुकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं कानूनी जागरूकता के साथ-साथ उनके साहस एवं उल्लेखनीय योगदान को सम्मानित करना था।

इस अवसर पर सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण, समाज कल्याण अधिकारी, अध्यक्ष किशोर न्याय बोर्ड, जिला प्रोबेशन अधिकारी, बाल कल्याण समिति अधिकारी, वन स्टॉप सेंटर (OSC) प्रभारी, प्रिंसिपल, पी.सी.एस.बी इण्टर कालेज, जनपद प्रभारी स्वयं सहायता समूह एवं सभी मिशन शक्ति केन्द्रों के प्रभारी तथा प्रेरणादायी महिलाएँ उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर (1090, 181, 112), कानूनी अधिकार, आत्मरक्षा के उपाय एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही, बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर जागरूकता का संदेश प्रसारित किया गया।

कार्यक्रम में जनपद स्तर पर बहादुरी का कार्य करने वाली महिलाओं/बालिकाओं, पुलिस के लिए महत्वपूर्ण सहयोग देने वाले हितधारकों (जैसे – स्कूल शिक्षक, एनजीओ प्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक), महिला पुलिस कर्मियों द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों (जैसे – त्वरित कार्रवाई, पीड़िता की मदद, आत्मरक्षा प्रशिक्षण) के लिए उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदया एवं जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी महिलाओं एवं छात्राओं को आत्मरक्षा एवं सतर्कता के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना एवं उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। इस दौरान समस्त पुलिस कर्मी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भोगनीपुर के 4 शातिर अपराधी एक माह के लिए जिलाबदर

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button