उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ डेरापुर खंड का पथ संचलन संपन्न

संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ डेरापुर खंड के डेरापुर मंडल का पथ संचलन गुढ़ा देवी महाविद्यालय में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथियों में जिला मा0 संघचालक उदयभान,विभाग प्रचारक यशवीर रहे

डेरापुर। संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ डेरापुर खंड के डेरापुर मंडल का पथ संचलन गुढ़ा देवी महाविद्यालय में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथियों में जिला मा0 संघचालक उदयभान ,विभाग प्रचारक यशवीर रहे।

इस अवसर पर स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता श्री यशवीर जी ने बताया कि विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य की विजय और आसुरी शक्तियों के मान मर्दन का प्रतीक है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के लिए, यह दिन एक विशेष महत्व रखता है क्योंकि इसकी स्थापना 1925 में विजयादशमी के दिन ही हुई थी। इस वर्ष, आरएसएस अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी वर्ष मना रहा है।

उन्होंने आगे बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना परम् पूज्य डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी ने की थी, उन्होंने भारत की स्वतंत्रता और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए इस संगठन की स्थापना की। आज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश के सबसे बड़े और सबसे प्रभावशाली सामाजिक संगठनों में से एक है।उन्होंने इस अवसर पर पंच परिवर्तन व सप्त चरण कार्यक्रमों के विषय में विस्तार से बताया। पथ संचलन का संचालन जिला सोशल मीडिया प्रमुख गोपाल जी द्वारा किया गया। अतिथियों का परिचय खंड कार्यवाह राम जी द्वारा कराया गया। इस अवसर पर जिला प्रचार प्रमुख प्रवीण मिश्रा,खंड सह संघचालक अंशु जी के साथ साथ सैकड़ों स्वयंसेवक बन्धु उपस्थित थे।

Related Articles

AD
Back to top button