उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मुरादाबाद: मोम की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां मौजूद

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक फैक्ट्री में आग लग गई. आग कटघर इलाके में स्थित मोम की फैक्ट्री में लगी है. आग बुझाने के लिए दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर हैं.

मुरादाबाद,अमन यात्रा : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक फैक्ट्री में आग लग गई. आग कटघर इलाके में स्थित मोम की फैक्ट्री में लगी है. आग बुझाने के लिए दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर हैं. आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. आग लगने के बाद काला धुआं पूरे इलाके में फैल गया. आग से लाखों का नुकसान होने की आशंका है.

कटघर फायर स्टेशन अधिकारी ने बताया कि “हम आग बुझाने के प्रयास कर रहे हैं.” आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है. अब तक आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

Related Articles

AD
Back to top button