भोगनीपुर में सीडीओ विधान जायसवाल ने सुनीं 77 शिकायतें,05 का निस्तारण
बोले शिकायतों के निस्तारण में न बरतें लापरवाही

पुखरायां।कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने जनसमस्याओं को सुना।इस अवसर पर कुल 05 शिकायतें का निस्तारण किया गया।
वहीं शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।शनिवार को भोगनीपुर तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जहां पर दूरदराज के गांवों से पहुंचे कुल 77 फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायतें दर्ज कराईं इनमें सर्वाधिक 33 मामले राजस्व विभाग से संबंधित दर्ज किए गए।वहीं पुलिस विभाग के 07, विद्युत 18 तथा अन्य 12 समेत कुल 77 शिकायतें दर्ज की गईं।
मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने शिकायतों को सुना तथा 05 का निस्तारण मौके पर कराया।शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए मौजूद अधिकारियों,कर्मचारियों को निर्देश दिए गए।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का अधिकारी, कर्मचारी समय रहते मौके पर जाकर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की हीलाहवाली बरदाश्त नहीं की जाएगी
।इस मौके पर उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह, तहसीलदार डॉ प्रिया सिंह, नायब तहसीलदार,खंड विकास अधिकारी संजय कन्नौजिया,पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा, एडीओ बलवीर प्रजापति,एडीओ पंचायत अखिलेश कुशवाहा,एडीओ पंचायत अमिता मिश्रा, ईओ पुखरायां अजय कुमार,चिकित्साधीक्षक डॉक्टर अनूप सचान,एसडीओ पुखरायां योगेंद्र सिंह यादव,चौकी प्रभारी पुखरायां अमरेंद्र प्रताप सिंह,एस आई थाना बरौर श्याम सिंह समेत अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।



