उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल बरगवां में मेहंदी एवं ग्रोइंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मलासा विकासखंड के बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल बरगवां में मंगलवार को मेंहदी एवं ग्रोइंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय संस्थापक चंद्रिका प्रसाद ने किया

Story Highlights
  • प्रतिभागियों ने दिखाए हुनर

पुखरायां।मलासा विकासखंड के बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल बरगवां में मंगलवार को मेंहदी एवं ग्रोइंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय संस्थापक चंद्रिका प्रसाद ने किया।मेहंदी प्रतियोगिता में प्राथमिक,जूनियर,सीनियर तथा सुपर सीनियर ग्रुप के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग लिया।इसमें विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का मनमोहक प्रदर्शन किया।विद्यार्थियों ने पारंपरिक डिजाइन से लेकर आधुनिक कला तक विविध प्रकार की सुंदर मेहंदी रचनाएं प्रस्तुत की।वहीं ग्रोइंग प्रतियोगिता में प्ले ग्रुप से लेकर सुपर सीनियर ग्रुप के कुल 160 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग लिया।

Add a subheading 20251104 220141 0000 1

प्रतिभागियों ने गुलाब,गुड़हल,अमरूद,तुलसी इत्यादि विभिन्न प्रकार के फलदार तथा छायादार पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रबंधक चंद्रभान सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कार और संस्कृति हमारी पहचान है।ऐसे पारंपरिक पर्व पारिवारिक एकता,साम्प्रदायिक प्रेम और निष्ठा के प्रतीक हैं।इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में संस्कारों के प्रति आदर,सृजनात्मकता और सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भावना विकसित होती है।निर्णायक मंडल ने बच्चों की रचनात्मकता,सौंदर्य व पारंपरिक तत्वों को ध्यान में रखते हुए मूल्यांकन किया।प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा।इस मौके पर प्रधानाचार्या सुचेता सिंह,शिक्षक कपिल,हरमोहन,जयशंकर प्रसाद,अनुराग उपाध्याय,श्रीकांत समेत बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button