कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को जारी किया अनुस्मारक पत्र

खेलों के बढ़ावे को लेकर सरकार भले ही बड़े-बड़े दावे करे लेकिन हकीकत इससे परे है। हाल ही में सभी जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को महानिदेशक विजय किरन आनंद द्वारा खेल प्रतियोगिताएं कराए जाने के लिए पत्र जारी किया था जिसके तहत न्याय पंचायत स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताएं संपन्न कराकर जिले स्तर पर प्रतियोगिताएं करवाई जानी थीं। जिले स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को मंडल स्तर पर प्रतिभाग कराया जाएगा। मंडल स्तर पर विजई टीमों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।

Story Highlights
  • खेल में फेल जिले के परिषदीय स्कूल
  • निर्धारित शेड्यूल के अनुसार नहीं करवाई गई विकासखंड स्तर की खेल प्रतियोगिताएं
कानपुर देहात, अमन यात्रा :  खेलों के बढ़ावे को लेकर सरकार भले ही बड़े-बड़े दावे करे लेकिन हकीकत इससे परे है। हाल ही में सभी जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को महानिदेशक विजय किरन आनंद द्वारा खेल प्रतियोगिताएं कराए जाने के लिए पत्र जारी किया था जिसके तहत न्याय पंचायत स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताएं संपन्न कराकर जिले स्तर पर प्रतियोगिताएं करवाई जानी थीं। जिले स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को मंडल स्तर पर प्रतिभाग कराया जाएगा। मंडल स्तर पर विजई टीमों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। आदेश के तहत बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को तय समय के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताएं कराने के निर्देश दिए थे।
10 अक्टूबर 2022 से 15 अक्टूबर 2022 के मध्य विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित किए जाने का निर्देश दिया था किंतु किसी भी विकासखंड में यह प्रतियोगिताएं निर्धारित समय के अंतर्गत नहीं करवाईं गईं जिसके बाद मीडिया में उक्त प्रकरण को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया, मामला जिलाधिकारी नेहा जैन के संज्ञान में आया तो इस संदर्भ में उन्होंने बेसिक शिक्षाधिकारी से वार्ता की बेसिक शिक्षाधिकारी ने बिना देर किए तत्काल ही सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अनुस्मारक पत्र जारी कर दिया और खेलकूद प्रतियोगिता का नया शेड्यूल जारी करते हुए सभी बीईओ को अंतिम मौका प्रदान किया है।
उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को तय रोस्टर के अनुसार खेलकूद प्रतियोगिताएं कराने के निर्देश दिए हैं। एक नवंबर 2022 को अकबरपुर, डेरापुर, झींझक व संदलपुर एवं 2 नवंबर 2022 को मलासा, अमरौधा व राजपुर तथा 3 नवंबर 2022 को सरवनखेड़ा, मैथा व रसूलाबाद में विकासखंड स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित कर चयनित विद्यार्थियों की सूची जनपद स्तर पर प्रेषित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं, इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बरतने वाले खंड शिक्षा अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button