कानपुर देहात: एसपी ने ओनहां, कहिंजरी और असालतगंज चौकियों का किया औचक निरीक्षण, कहिंजरी कस्बे में की पैदल गश्त
अभिलेखों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर मातहतों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कानपुर देहात: जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और श्रावण मास/कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड़ में है। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने थाना शिवली क्षेत्र की ओनहां चौकी तथा थाना रसूलाबाद क्षेत्र की कहिंजरी व असालतगंज चौकियों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने चौकियों के कार्यालय, अभिलेखों, शस्त्रों, परिसर और साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने रजिस्टरों के नियमित रख-रखाव, जनसुनवाई को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने और महिला संबंधी मामलों में संवेदनशीलता बरतने के कड़े निर्देश दिए। इसके साथ ही क्षेत्र में लगातार गश्त करने, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग और अपराधियों पर पैनी नजर रखने को कहा।
निरीक्षण के बाद एसपी ने कहिंजरी कस्बे में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। उन्होंने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एसपी ने अधिकारियों को आगामी त्योहारों और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सतर्क रहने के निर्देश दिए। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी अकबरपुर और क्षेत्राधिकारी यातायात समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढे- परिवार जागृति केंद्र: टूटते रिश्तों को मिली नई जिंदगी, कानपुर देहात में 13 परिवारों का हुआ समझौता



