कानपुर देहात में नए साल में किशोर ने की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम
कानपुर देहात में बुधवार को एक किशोर ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी पर घर में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मामला कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के सब्दलपुर गांव का है

- मृतक किशोर कुछ दिन से किसी बात को लेकर था गुमसुम
- पुलिस जांच में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात में बुधवार को एक किशोर ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी पर घर में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मामला कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के सब्दलपुर गांव का है।यहां का रहने वाला शिवा 15 वर्ष किसी बात को लेकर कुछ दिन से गुमसुम था।नए वर्ष के दिन उसने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।घटना की जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया।घटना की सूचना मिलने पर एस आई रमेश चंद्र ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया।तत्पश्चात पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बेटे की मौत से उसकी मां रानी देवी बदहवास हो गई।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



