कानपुरउत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन कानपुर देहात के चेयरमैन राजीव शर्मा बने मंडल के अध्यक्ष

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन कानपुर देहात के चेयरमैन राजीव शर्मा को कानपुर मंडल का चेयरमैन बनाया गया है।एसोसिएशन तथा उद्योगों की हमेशा चिन्ता करने वाले श्री शर्मा सभी के बीच लोकप्रिय रहे हैं।

Story Highlights
  • उद्योग बंधुओं ने दी बधाइयां,कल होगा स्वागत समारोह 

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात :  इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन कानपुर देहात के चेयरमैन राजीव शर्मा को कानपुर मंडल का चेयरमैन बनाया गया है।एसोसिएशन तथा उद्योगों की हमेशा चिन्ता करने वाले श्री शर्मा सभी के बीच लोकप्रिय रहे हैं। अनेक बार उन्होंने उद्योग बंधु की बैठक में भी प्रशासन के सामने मुद्दों को बड़ी बेबाकी से रखा है इसे देखते हुए संगठन की केंद्रीय कार्यकारिणी निर्णय कानपुर मंडल का प्रभार सौंपा है जबकि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने वाले उद्योगपति सुनील पांडे को केंद्रीय कार्यकारिणी में स्थान मिला है तथा श्री शर्मा के स्थान पर रोहित ब्रज पुरिया को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है जबकि रनिया के प्रसिद्ध उद्यमी आलोक जैन को राष्ट्रीय सचिव का दायित्व दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि आईआईए कानपुर देहात औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों का एक बड़ा एवं सक्षम संगठन कार्यरत है जिसमें जनपद के उद्यमियों द्वारा निरंतर अपनी सहभागिता दर्ज कराई जाती है और उनकी समस्याओं के लिए जिला प्रशासन से भी रनिया एवं जैनपुर औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं को अवगत कराया जाता है।एक वरिष्ठ पदाधिकारी के अनुसार 5 जुलाई को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक होटल में 2023 –2024 सत्र के लिए जनपद कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा तथा नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया जायेगा।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button